Homeशाहपुरबिलौटीसड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, तीन जख्मी

सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत, तीन जख्मी

NH-922 Bilauti: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप गुरुवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: NH-922 Bilauti
  • इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • जख्मियों का शाहपुर रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप गुरुवार की दोपहर घटी घटना

आरा, बिहार/31 जनवरी। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप गुरुवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो पर सवार तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। उनका इलाज शाहपुर अस्पताल में कराया गया।

NH-922 Bilauti: अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव निवासी गुलाब चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र अनिल चौधरी है। वह पेशे से ऑटो चालक था। इधर, मृतक के भाई दलीप कुमार ने बताया कि गुरुवार के दोपहर वह अपने गांव से ऑटो रिजर्व कर बक्सर जा रहे थे। उसी दौरान बिलौटी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।

जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद अनिल चौधरी को सदर अस्पताल से पटना ले जाया जा रहा था। तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन उनके शव को वापस सदर अस्पताल ले आए।

सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन में चौथे स्थान पर थे। उनके परिवार मे मां इंदु देवी, पत्नी ज्योति देवी व दो पुत्री मनीषा, दुर्गा एवं एक पुत्र शुभम है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां इंदु देवी, पत्नी ज्योति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular