HomeNewsबिहारनृत्य कार्यक्रम में हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग: वीडियो वायरल

नृत्य कार्यक्रम में हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग: वीडियो वायरल

Ara dance event: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो आरा नगर थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

  • हाइलाइट: Ara dance event
    • “तोर मजनूआं के थाना दिवाना ह..” गाने पर हो रहा था तमंचे पर डिस्को
    • नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो, धरपकड़ में जुटी पुलिस
    • किसी कार्यक्रम में महिला डांसर के साथ हथियार लेकर फायरिंग करते दिख रहे लड़के

आरा,बिहार/31जनवरी। जिले में एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो एक सार्वजनिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक मंच पर भोजपुरी गाने की धुन पर हथियार लहराते और खुलेआम फायरिंग करते नज़र आ रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक स्टेज पर भोजपुरी गाने पर कुछ युवक खुलेआम हथियारों के साथ थिरक रहे हैं। वीडियो में बज रहे गाने “तोर मजनूआं रंगदार के थाना दिवाना बा…” की धुन पर जहां एक ओर महिला डांसर के साथ कुछ लड़के नाच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक लड़का पिस्टल लहराता हुआ नज़र आ रहा है। एक अन्य फुटेज में, अश्लील गानों की धुन पर डांस के दौरान, एक लड़का डांसर को पकड़कर उसके हाथ में पिस्टल थमा देता है और फिर बेहद खतरनाक तरीके से फायरिंग करता है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब और कहां का है। हमारी संस्था “खबरे आपकी” इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करती है। परंतु, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो आरा नगर थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो वीडियो में फायरिंग करते और हथियार के साथ डांस करते दिख रहे दोनों लड़के रिश्ते में सगे भाई बताए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक राज ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने इस वायरल वीडियो की गहन जांच करने और इसमें शामिल सभी लड़कों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि जल्द ही फायरिंग करने वाले और हथियार लहराने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular