Homeचर्चित न्यूजइंस्टाग्राम पर हुए विवाद में छात्र की अपहरण कर हत्या

इंस्टाग्राम पर हुए विवाद में छात्र की अपहरण कर हत्या

KG Road Arrah: नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित प्राइवेट कोचिंग सेंटर के समीप से शुक्रवार की सुबह हुआ था अपहरण

  • हाइलाइट: KG Road Arrah
  • हत्या कर फेंका गया शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां से बरामद
  • प्रेमिका के कहने पर प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नामजद आरोपित समेत तीन को दबोचा
  • घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल बरामद
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में किराया पोस्टमार्टम

आरा,भोजपुर। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित प्राइवेट कोचिंग सेंटर से शुक्रवार को इंटर के छात्र की अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसकी हत्या कर फेंका गया शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव अंडरपास स्थित नहर से शुक्रवार की देर रात बरामद किया गया। मृत छात्र के गले के आगे के तरफ, छाती एवं गले के आसपास लाल रंग का निशान पाया गया है। परिजन द्वारा उसकी अपहरण कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

वही प्रेम-प्रसंग को लेकर इंस्टाग्राम पर हुए विवाद में अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के एकवना वार्ड नंबर- 9 निवासी उपेंद्र सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार सिंह है। वह इंटर का छात्र था। फिलवक्त टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा में रहता था।

इधर, मृतक के चचेरे भाई संदीप कुमार सिंह ने बताया कि वह केजी रोड स्थित मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर में क्लास करने के लिए जाता था। शुक्रवार की सुबह भी वह क्लास करने गया था, जहां से कुछ लड़कों द्वारा उसे जबरन बाइक पर बैठाकर उसे अपने साथ ले जाया गया। जिसके बाद उसने अपने बड़े भाई पर फोन कर सूचना दी कि राज उर्फ राजा नाम का लड़का उसे अपने साथ जबरन गड़हनी ले जा रहा है।

उसने बताया कि उसे उठवाने वाली लड़की दिल्ली के फरीदाबाद निवासी अंकिता सिंह है। परिजन ने इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी। पुलिस केजी रोड पहुंची और वहां आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला। सीसीटीवी में देखा गया कि कुछ लड़कों द्वारा उसे बाइक पर बैठा कर ले जाया गया है। मृतक के भाई ने बताया कि गांव का ही अमन कुमार से 10 बजकर 50 मिनट पर अंतिम बार सन्नी कुमार सिंह की बात हुई थी। बातचीत के दौरान उसने बताया था कि बादल नाम का लड़का उसके साथ है। वह उसके चचेरे भाई करण की मां का नंबर मांग रहा है।

KG Road Arrah: गिरफ्तार बादल से पूछताछ के बाद खुला राज, बरामद हुआ शव

मृतक सन्नी कुमार सिंह के पिता उपेंद्र कुमार सिंह द्वारा नवादा थाना में सिंगही निवासी राजा नामक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में उपेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया है कि उनका पुत्र सन्नी कुमार सिंह शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए केजी रोड (KG Road Arrah) स्थित कोचिंग में गया था। करीब 11 बजे उसके ही मोबाइल से कॉल आया। बातचीत करने पर उसने बताया कि सिंगही का रहने वाला राजा उसे जबरदस्ती उठाकर गड़हनी ले जा रहा है। इसके बाद कॉल कट गया और मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा।

प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में टाउन थाना क्षेत्र के चारखम्बा गली निवासी स्व.संतोष कुमार का पुत्र बादल कुमार उर्फ मुखिया, उसी थाना क्षेत्र के महादेवा खारा कुआं निवासी मिथिलेश कुमार ठाकुर का पुत्र आदर्श कुमार ठाकुर उर्फ नेपाली एवं अजीमाबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर (वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड प्रकाश प्रेस वाली गली) निवासी जितेंद्र चंद्रवंशी का पुत्र अनीश कुमार शामिल है।

वही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि बादल ने ही अपना फेंक नाम राजा बताया था, ताकि किसी को शक नहीं हो। गिरफ्तार बादल कुमार उर्फ मुखिया ने पूछताछ के दौरान बताया कि एक वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में जातिगत गाना बजाने को लेकर सन्नी कुमार सिंह से उसका विवाद हुआ था। उस समय सन्नी कुमार सिंह द्वारा उसे थप्पड़ भी मारा गया था। कुछ दिन पूर्व जिले के आयर थाना क्षेत्र निवासी उसकी गर्लफ्रेंड अंकिता सिंह (वर्तमान में दिल्ली के फरीदाबाद) में रहती है। उसे इंस्टाग्राम पर सन्नी कुमार सिंह द्वारा गाली-गलौज किया गया था।

इसे लेकर सन्नी कुमार सिंह के चचेरे भाई करण से भी कहासुनी हुई थी और अंकिता सिंह द्वारा करण को भी सन्नी कुमार सिंह को मारने की बात कही गई थी। इसके बाद उसके द्वारा बादल कुमार उर्फ मुखिया को सन्नी कुमार सिंह की हत्या करने की बात कही गई। बादल द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा ही सन्नी कुमार सिंह की गला दबाकर हत्या की गई है और पिपरहियां रेलवे अंडरपास इसके नीचे नहर में फेंका है। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल करवाया।

प्रेमिका के कहने पर बादल ने की थी हत्या: मृतक के चचेरे भाई संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सन्नी कुमार सिंह, आदर्श, बादल एवं राज सभी इंस्टाग्राम के माध्यम से दिल्ली के फरीदाबाद निवासी अंकिता सिंह से जुड़े थे। सन्नी कुमार सिंह बहुत कम बात करता था। बाकी सब उसे बराबर बातचीत करते थे। बादल ही फरिदाबाद की अंकिता सिंह का लवर है। सन्नी कुमार सिंह द्वारा इंस्टाग्राम से उसे गाली-गलौज किया गया था। इसी बात पर अंकिता सिंह ने अपने लवर बादल को कहा कि मैं तुमसे शादी तब करूंगी। जब तुम सन्नी कुमार सिंह को मार दोगे। वरना मैं जहर खा लूंगी। इस आवेश में बादल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके चचेरे भाई सन्नी कुमार सिंह की गला दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

मृतक के घर में मचा कोहराम: बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां उषा देवी, बड़ा भाई मंदीप कुमार एवं बहन प्रिया कुमारी है। घटना के बाद मेरी छात्र के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मेरी छात्र की मां उषा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular