Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में लाखों की ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल फोन जब्त, एक...

जगदीशपुर में लाखों की ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल फोन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Vimwan village: भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जगदीशपुर में लाखों की ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल फोन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

jay kumar
  • हाइलाइट: Vimwan village
    • 53 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
    • 1 लाख 2 हजार 325 रुपए नगद, 9 एंड्रॉयड और 3 कीपैड मोबाइल किए जब्त
    • बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब डेढ़ लाख रुपए आंका गया

आरा,बिहार। भोजपुर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव में की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नगद राशि और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से गिरफ्तार भिखारी कुमार उर्फ रवि कुमार उर्फ बाहरन, जो राम बचन सिंह के पुत्र बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जगदीशपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले में गहन छानबीन शुरू कर दी है।

Vimwan village: अलमारी में रखे काले रंग के पॉलिथीन से 53 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विमवां गांव में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी विश्वसनीय सूचना मिली थी। जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विमवां गांव स्थित एक मकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने लकड़ी की अलमारी में रखे काले रंग के पॉलिथीन से 53 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 20.39 ग्राम है, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपए आंका गया है।

मादक पदार्थ के अतिरिक्त, पुलिस टीम ने मौके से 1 लाख 2 हजार 325 रुपए नगद भी बरामद किए हैं, इसके साथ ही, नौ एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, इस सफल छापेमारी टीम में एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल, अपर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, डीआईयू टीम के सदस्य तथा सब-इंस्पेक्टर विवेक और वंदना इसराफिल शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular