Homeबिहारआरा भोजपुरअवैध हथियार लेकर ससुराल वालों को धमकाने गया दामाद गिरफ्तार

अवैध हथियार लेकर ससुराल वालों को धमकाने गया दामाद गिरफ्तार

Jokta village: गिरफ्तार युवक अगिआंव (गड़हनी) थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव निवासी कुंज बिहारी सिंह का पुत्र रंजन कुमार सिंह उर्फ पिंटू है।

  • हाइलाइट:
    • एक देसी कट्टा एवं पांच जिन्दा कारतूस बरामद

आरा। अवैध हथियार के साथ ससुरालवालो को धमकाने आए दामाद को चांदी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव (Jokta village) स्थित उसके ससुराल हुई। उसके पास एक देसी कट्टा एवं पांच कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अगिआंव (गड़हनी) थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव निवासी कुंज बिहारी सिंह का पुत्र रंजन कुमार सिंह उर्फ पिंटू है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

उन्होंने बताया कि चांदी थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की रंजन कुमार सिंह उर्फ पिंटू अवैध हथियार लेकर जोकटा गांव स्थित अपने ससुराल में ससुराल वालों को धमका रहा है। सूचना के सत्यापन उपरांत चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ जोकटा गांव पहुंचे और उसे हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान रंजन कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने बताया कि उसके ससुराल वालों से कुछ दिनों से अनबन चली रही है। उसी कारण वह जोकटा गांव अपने ससुराल वालों को धमकाने के लिए आया था। गिरफ्तार रंजन कुमार सिंह उर्फ पिंटू पूर्व में गड़हनी थाना क्षेत्र के मारपीट व रंगदारी मामले में भी आरोपित रहा है। पुलिस गिरफ्तार पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular