Homeआरा भोजपुरकोइलवरपुराना हरिपुर गांव के सामने सोन नदी में डूबे विशाल का नहीं...

पुराना हरिपुर गांव के सामने सोन नदी में डूबे विशाल का नहीं मिला सुराग

SDRF search operation: सोन नदी में डूबे विशाल कुमार का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, आठ घंटे चला एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन

  • हाइलाइट:
  • पुराना हरिपुर गांव के सामने सोन नदी में रविवार को स्नान के दौरान तीन युवक डूब गए थे

आरा। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर घाट के सामने रविवार को स्नान के दौरान सोन नदी में डूबे तीसरे युवक विशाल कुमार का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के दूसरे दिन सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार आठ घंटे तक सोन नदी में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान गोताखोरों ने दो ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से नदी की गहराई में तलाश की, लेकिन लापता युवक की बरामदगी नहीं हो सकी। विदित हो कि पुराना हरिपुर गांव के सामने सोन नदी में रविवार को स्नान के दौरान तीन युवक डूब गए थे, जिनमे आदर्श कुमार व गौरव कुमार का शव रविवार को ही बरामद कर लिया गया था जबकि विशाल कुमार के शव की खोजबीन अभी भी जारी है।

SDRF search operation: सर्च अभियान में भोजन-पानी की व्यवस्था नहीं

एसडीआरएफ के हेड कॉन्स्टेबल राम कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे से हमारी टीम लगातार सोन नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अंचल प्रशासन की ओर से न तो भोजन और न ही पानी की कोई व्यवस्था की गई। मजबूरी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह करने पर भोजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अंचलाधिकारी से लेकर जिले के वरीय अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी गई थी, बावजूद इसके देर शाम तक टीम को भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई।

मौके पर प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद:

सर्च अभियान के दौरान मौके पर बीडीओ वीर बहादुर पाठक एवं कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और अभियान की निगरानी करते रहे। इधर, विशाल कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा मंगलवार को भी सर्च अभियान जारी रखने की संभावना जताई जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular