Homeआरा भोजपुरपीरोपंखे से लटका मिला शिक्षक का शव, सनसनी

पंखे से लटका मिला शिक्षक का शव, सनसनी

Piro town: भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर वार्ड नंबर-11 में स्थित मकान में सोमवार की सुबह पंखे से लटका यूपी निवासी एक युवा शिक्षक का शव बरामद हुआ।

  • हाइलाइट :
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ़्तीश में जुटी पुलिस
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • पीरो नगर स्थित किराये के मकान से सोमवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा। जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर वार्ड नंबर-11 में स्थित मकान में सोमवार की सुबह पंखे से लटका यूपी निवासी एक युवा शिक्षक का शव बरामद हुआ। हालांकि शिक्षक ने खुदकुशी क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव मिलने ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृत शिक्षक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी स्व. मैके लाल गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार गुप्ता है। वह बीते वर्ष मई माह में बीपीएससी के तहत शिक्षक की नौकरी ज्वाइन किया था। वर्तमान में जिले के पीरो प्रखंड के तार गांव में स्थित तार मध्य विद्यालय में शिक्षक थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार गुप्ता पीरो नगर (Piro town) में स्थित श्रीराम सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। सोमवार की सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को अनहोनी की आशंका हुई। काफी आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पीरो थाना को दी।

सूचना पाकर पीरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके कारण दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में प्रवेश की, तो देखा कि उसका शव पंखे से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को नीचे उतरा व एवं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी।

इधर, सहयोगी शिक्षक से बातचीत करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह बहुत ही शांत स्वभाव और अनुशासित शिक्षक थे। उन्हें केवल कक्षा में पढ़ने और पढ़ाई से मतलब रहता था। वह प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी एवं यूपी स्टेट परीक्षा को लेकर भी गंभीर थे। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृत शिक्षक सौरभ कुमार गुप्ता अपने तीन बहन व दो भाई में छोटे थे। उनके परिवार में मां निर्मला देवी व तीन बहन लक्ष्मी गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रौशनी गुप्ता एवं एक भाई सुनील कुमार गुप्ता है। घटना के बाद मृत शिक्षक के घर में हाहाकार मच गया है। मृत शिक्षक की मां निर्मला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular