Homeबिहारआरा भोजपुरटायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, पांच प्राइवेट शिक्षक समेत छह जख्मी

टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, पांच प्राइवेट शिक्षक समेत छह जख्मी

Scorpio overturned: आरा बक्सर फोरलेन पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप मंगलवार को टायर फटने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

  • हाइलाइट: Scorpio overturned
    • जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के करीसाथ गांव के सम ऐप मंगलवार की दोपहर घटी घटना

आरा बक्सर फोरलेन पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप मंगलवार को टायर फटने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार पांच प्राइवेट शिक्षक समेत छह लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल कराया गया। वही स्कॉर्पियो पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया जज बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अजय कुमार, उसी थाना क्षेत्र के बिहिया गांव निवासी 20 वर्षीय मुकेश कुमार, लहंग डुमरिया गांव निवासी स्व.विक्रमा यादव के 44 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार यादव, भड़सरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के 21 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, मझौली गांव निवासी देव नारायण यादव के 40 वर्षीय पुत्र सह स्कार्पियो चालक उदय शंकर एवं रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी गांव निवासी तारकेश्वर दुबे के 40 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार शामिल है।

इधर, जख्मियों के बताए जाने के अनुसार वे सभी आरा आईसीसी कार्यालय से अपने प्राइवेट कॉलेज के प्रचार प्रसार को लेकर स्कॉर्पियो द्वारा वापस बिहिया प्राइवेट कॉलेज लौट रहे थे। इस दौरान कारीसाथ फोरलेन पर अचानक स्कॉर्पियो का अगला दोनों चक्का ब्लास्ट कर गया और स्कॉर्पियो चार बार पलट गई। जिससे सभी जख्मी हो गए, उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular