HomeNewsबिहारपिज्जा खाने से शिक्षक पुत्र की मौत, घर में मचा हाहाकार

पिज्जा खाने से शिक्षक पुत्र की मौत, घर में मचा हाहाकार

Bihiya Nagar Block Road: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया ब्लॉक रोड में शुक्रवार की सुबह पिज्जा खाने से शिक्षक पुत्र की मौत हो गई।

  • हाइलाइट : Bihiya Nagar Block Road
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर ब्लॉक रोड में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया ब्लॉक रोड में शुक्रवार की सुबह पिज्जा खाने से शिक्षक पुत्र की मौत हो गई। इलाज के लिए से सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जबकि परिजन द्वारा पिज्जा खाने के बाद तबियत बिगड़ जाने के कारण उसकी मौत होने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर ब्लॉक रोड निवासी सह सरकारी शिक्षक विनय कुमार केसरी का 15 वर्षीय पुत्र बलवीर विनय है। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। इसी वर्ष बिहार बोर्ड का परीक्षा देने वाला था।

इधर, मृत छात्र के पिता विनय कुमार केसरी ने बताया कि गुरुवार को वह रिश्तेदारी में बक्सर गए हुए थे और रात दस बजे घर वापस लौटे थे। शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार उसकी दादी के द्वारा उन्हें बताया गया कि उससे कई बार दस्त हो चुका है। वह गली में गिर पड़ा है। उससे उठा नहीं जा रहा है। वहां से उसे उठाकर इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर द्वारा उसे इंजेक्शन दी गई। इसके बाद उसे रेफर कर दिया गया। तब परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ मृत छात्र के पिता विनय कुमार केसरी ने बताया कि शुक्रवार की रात उसने अपने दोस्त गौतम कुमार के घर के पास रहे दुकान से पिज्जा खाया था। पिज्जा खाने के बाद ही उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को‌वापस गांव ले गये।

बताया जाता है कि मृत छात्र अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां कुसुम कुमारी व एक भाई सत्यवीर विनय एवं एक बहन श्यामली कुमारी है। मृत छात्र के पिता बिहिया प्रखंड के बिलौटी गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। घटना के बाद मृत छात्र के घर में रोना-धोना मच गया। उसकी मां कुसुम कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular