Homeबिहारआराछात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक दिखाया गया पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन

छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक दिखाया गया पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन

Discussion on exams: दशवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा-2026 में शामिल होने छात्र-छात्राओं का हुआ कांउसिलिंग सह-फेयरवेल

रमजान
रमजान
  • हाइलाइट: Discussion on exams
    • विद्यार्थियों को अपने भविष्य को सफल बनाने का पहला एवं अहम पड़ाव है परीक्षा- डॉ.अर्चना

आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन कक्षा नवम, दशम, ग्यारहवीं तथा बारहवी के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक दिखाया गया। विद्यालय के डिजिटल कॉमन हॉल में बड़े स्क्रीन के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट को छात्र-छात्राओं के बीच प्रर्दशित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पुरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के वक्तव्य को सुना और बीच-बीच में तालियों के साथ स्वागत भी किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से किये प्रश्नों के उत्तर को सुनकर जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। लाइव टेलीकास्ट के दौरान छात्र-छात्रा काफी उत्साहित दिखें।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सीबीएसई, दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा दशवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कांउसिलिंग सह-फेयरवेल कार्यक्रम हुआ। मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि परीक्षा विद्यार्थियों को अपने भविष्य को सफल बनाने का पहला एवं अहम पड़ाव है। यहीं से तय होता है कि भविष्य में हमें क्या करना है या बनना है, उन्होने कहा कि हमारे विद्यार्थी विद्यालय की परम्पराओं का निर्वहन करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होकर इस पड़ाव को सफलतापूर्वक पार करेंगे तथा विद्यालय के गौरव को और आगे बढ़ायेंगे।

अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने बोर्ड परीक्षा-26 में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समय प्रबंधन के साथ पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से सभी विषयों में रिभीजन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं की सीबीएसई द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न-पत्र को हल करके लिखने का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त तथा एकाग्र रहने के लिए सुबह में टहलने तथा योग करने की सलाह दी।

परीक्षा प्रभारी राजेश रमण ने सभी परीक्षार्थियों को सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देशों को विस्तार से समझाया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान अनुशासन में रहने की नसीहत दी। संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविन्द ओझा ने दिया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्रा, उनके अभिभावक तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular