Homeबिहारआराआरा के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पीछे आर्मी जवान का...

आरा के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पीछे आर्मी जवान का शव बरामद

Army soldier Vijendra Kumar: मृतक मूल रूप से रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के नानो गांव निवासी गुरुचरण सिंह का 36 वर्षीय पुत्र विजेंद्र कुमार है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Army soldier Vijendra Kumar
  • घर में पंखे की कुंडी से लटका मिला आर्मी जवान का शव, सनसनी
  • साली की शादी में शिरकत होने के लिए घर आया था जवान
  • पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की कही जा रही बात
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पीछे रविवार की दोपहर घटी घटना

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पीछे स्थित मोहल्ले में रविवार की दोपहर पंखे की कुंडी से लटका एक आर्मी जवान का शव बरामद हुआ। मृतक जवान के गले पर काला रंग का निशान पाया गया है। वही पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के नानो गांव निवासी गुरुचरण सिंह का 36 वर्षीय पुत्र विजेंद्र कुमार है। करीब 6 वर्षों से वह नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पीछे स्थित मोहल्ले में किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 225 रेजीमेंट में तैनात था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 दिन पूर्व ही वह छुट्टी बिता कर अपने घर से वापस ड्यूटी कोलकाता गया था। लेकिन साली की शादी में शामिल होने को लेकर वह शनिवार को ही वापस घर आया था।

बताया जा रहा है कि उसने शेयर बाजार में करीब दो लाख रुपया लगाया था, जो डूब गया। डिप्रेशन में आकर उसने रविवार की दोपहर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली। जब काफी देर तक उसने कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तब पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह कुंडी से लटक रहा था। तब उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं मकान मालिक को दी। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। इससे पहले परिजनों द्वारा शव को नीचे उतार दिया गया था।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी मनोरमा देवी व दो पुत्र रोहित कुमार एवं लक्ष्य कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी मनोरमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular