HomeNewsबिहारशाहपुर नगर पंचायत: जनहित के उपकरणों की बर्बादी और वित्तीय कुप्रबंधन

शाहपुर नगर पंचायत: जनहित के उपकरणों की बर्बादी और वित्तीय कुप्रबंधन

Shahpur Nagar Panchayat: पहले खरीद का खर्च और फिर बिना उपयोग के ही उसे अनुपयोगी मानकर नए की खरीद का खर्च।

रमजान
रमजान
  • हाइलाइट: Shahpur Nagar Panchayat
    • बिना उपयोग के अनुपयोगी हो चुके हैं कई नये उपकरण

आरा। शाहपुर नगर पंचायत में जन सरोकार से जुड़े विभिन्न उपकरण खरीद में एक चिंताजनक प्रवृत्ति सामने आई है, जहाँ उचित रखरखाव के अभाव में कई महत्वपूर्ण, नये उपकरण खराब हो चुके हैं। इस स्थिति के परिणामस्वरूप नगर पंचायत को बार-बार नए उपकरण खरीदने पड़ते हैं, जिससे उसके वित्तीय संसाधनों पर अनावश्यक और गंभीर आर्थिक दबाव पड़ता है। जो नगर पंचायत निधि के धन के कुशल उपयोग और जन सरोकार के प्रति प्रतिबद्धता पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है।

नगर पंचायत द्वारा जनहित में लाखों रुपए खर्च कर खरीदे गए कई उपकरण, जैसे वाटर एटीएम, विभिन्न सफाई मशीनें, और अन्य आवश्यक सामग्री, बिना उपयोग के अनुपयोगी हो चुके हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि खरीद के बाद उनके नियमित रखरखाव और सुरक्षा पर समुचित ध्यान नहीं दिया गया। कई मशीन का कभी उपयोग ही नही किया गया, इसके बावजूद वे खराब हो चुके है।

कई वाटर एटीएम, जो पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किए गए थे, आज लावारिस हालत में पड़े हुए हैं, और न ही उनका कोई उपयोग हो रहा है और न ही उनकी सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था है। यह स्थिति अन्य कई महंगे उपकरणों के साथ भी देखी जा सकती है, जो बिना किसी उपयोग के निष्क्रिय पड़े हुए हैं।

शाहपुर नगर पंचायत बोर्ड द्वारा नागरिक सुविधा के नाम पर अक्सर नए उपकरण खरीदने का निर्णय लिया जाता है, बजाय इसके कि मौजूदा उपकरणों की मरम्मत या समुचित रखरखाव पर ध्यान दिया जाए। यह चक्र नगर पंचायत के बजट पर बड़ा बोझ डालता है – पहले खरीद का खर्च और फिर बिना उपयोग के ही उसे अनुपयोगी मानकर नए की खरीद का खर्च।

नगर पंचायत के कई लोगों ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका स्पष्ट मत है कि नगर पंचायत केवल उपकरण खरीदने तक ही अपनी जिम्मेदारी निभाती है। यदि महंगे उपकरण केवल खरीदने के लिए ही हैं और उनका कोई वास्तविक उपयोग नहीं है, तो उनकी खरीदारी का औचित्य क्या था? क्या यह नगर पंचायत निधि धन की बर्बादी नहीं है? क्या यह कमीशन के खेल का एक हिस्सा नही है?

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular