HomeNewsक्राइमबभनौली गांव में गणेश तिवारी की गोली मारकर हत्या

बभनौली गांव में गणेश तिवारी की गोली मारकर हत्या

Babhnauli: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में सोमवार की सुबह आइटीबीपी जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

रमजान
रमजान
  • हाइलाइट: भोजपुर में रिश्ते का कत्ल: Babhnauli
  • आइटीबीपी जवान ने चचेरे भाई की गोली मार की हत्या
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी
  • आरोपित जवान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी

आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में सोमवार की सुबह आइटीबीपी जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से सिर में बाएं साइड गोली मारी गई है। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने कई साक्ष्य को इकट्ठा किया।

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव वार्ड नंबर-6 निवासी अंबिका तिवारी के 52 वर्षीय पुत्र गणेश तिवारी है। वह पेशे से किसान थे।

इधर , मृतक के बेटे रोहित तिवारी उर्फ गोलू ने बताया कि उसके पट्टीदार में बसंत तिवारी आइटीबीपी जवान है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के हरिद्वार में पोस्टेड है। जब भी वह गांव आता है, तो दबंगई दिखाता है और अपने पिस्टल से फायरिंग करता है। रविवार की रात हरिद्वार से वापस घर आया था। सोमवार की सुबह जब उसके पिता गणेश तिवारी अपने घर के बाहर गाय को चारा दे रहे थे। उसी दौरान बसंत तिवारी आया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Babhnauli: हत्या के मामले में मां-बेटे पर नामजद प्राथमिकी

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में सोमवार की सुबह आईटीबीपी जवान द्वारा चचेरे भाई गणेश तिवारी की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में मृतक की पत्नी शांति देवी ने बसंत तिवारी एवं उसकी मां शोभावती देवी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई है। दर्द प्राथमिक की में उन्होंने घटना का कारण नहीं बताया है। पुलिस नामजद आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular