Homeराजनीतशाहपुर में वेंडिंग जोन के लिए सरकारी भूमि चिन्हित करने का निर्देश

शाहपुर में वेंडिंग जोन के लिए सरकारी भूमि चिन्हित करने का निर्देश

vending zone in Shahpur: विस्थापित सब्जी विक्रेताओं और वेंडरों के पुनर्वास हेतु शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा की बड़ी पहल, सरकार ने वेंडिंग जोन हेतु भूमि चिन्हित करने के दिए निर्देश

jay kumar
  • हाइलाइट vending zone in Shahpur
  • शाहपुर नगर क्षेत्र के छोटे व्यापारियों और विक्रेताओं में हर्ष का माहौल
  • सब्जी विक्रेताओं, ठेला संचालकों और वेंडरों के लिए अब राहत की उम्मीद

आरा। शाहपुर नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अपनी आजीविका खोने वाले सब्जी विक्रेताओं, ठेला संचालकों और वेंडरों के लिए अब राहत की उम्मीद जगी है। इस समस्या को लेकर शाहपुर के लोकप्रिय विधायक राकेश रंजन ओझा ने बिहार विधानसभा के 18वें सत्र में सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है, जिसके परिणामस्वरूप अब सकारात्मक पहल सामने आये है।

विदित रहे कि विगत दिनों विधायक के पैतृक गांव ओझवलिया में आयोजित ‘जनता दरबार’ के दौरान बड़ी संख्या में विस्थापित सब्जी विक्रेताओं और ठेला संचालकों ने उनसे मुलाकात की थी। विस्थापितों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया था कि अतिक्रमण हटाने के बाद उनके पास स्वरोजगार हेतु कोई स्थाई स्थान नहीं बचा है, जिससे उनके परिवार के समक्ष आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

शाहपुर के दुकानदारों की इस पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए विधायक राकेश रंजन ओझा ने बिहार विधानसभा के 18वें सत्र में तारांकित प्रश्न के माध्यम से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या यह सत्य है कि शाहपुर नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने के कारण विस्थापित हुए सब्जी विक्रेताओं, ठेला संचालकों तथा वेंडरों को स्थाई बाजार उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण वे आजीविका से वंचित हैं। विधायक ने स्पष्ट रूप से पूछा कि सरकार कब तक उक्त नगर पंचायत में सरकारी जमीन चिन्हित कर इन वेंडरों को आवंटित करने का विचार रखती है।

विधायक द्वारा सदन में उठाए गए इस जनहितकारी प्रश्न पर सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है। सरकार की ओर से स्वीकारात्मक जवाब देते हुए सूचित किया गया है कि शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ठेला सब्जी विक्रेताओं एवं वेंडरों को वेंडिंग जोन आवंटित करने हेतु सरकारी भूमि चिन्हित करने के लिए अंचलाधिकारी, शाहपुर को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया गया है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular