Homeबिहारआरापरीक्षा में नकल के लिए सहयोग न करने पर छात्र पर हमला

परीक्षा में नकल के लिए सहयोग न करने पर छात्र पर हमला

Kshatriya School Ara: बिहार के आरा में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान सहयोग नहीं करने पर एक परीक्षार्थी की जमकर पिटाई कर दी गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Kshatriya School Ara
  • घटना नवादा थाना क्षेत्र के हित नारायण क्षत्रीय प्लस टू विद्यालय के बाहर

आरा में मैट्रिक की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को केवल इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उसने दूसरे छात्र को अपनी उत्तर पुस्तिका दिखाने से मना कर दिया था। यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हित नारायण क्षत्रिय प्लस टू विद्यालय के बाहर शुक्रवार शाम को घटित हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल छात्र की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी उपेंद्र भारती के 16 वर्षीय पुत्र राहुल भारती के रूप में हुई है। राहुल वर्तमान में संचालित मैट्रिक की परीक्षा में सम्मिलित हो रहा था। शुक्रवार को सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) विषय की परीक्षा थी। परीक्षा समाप्ति के पश्चात जैसे ही राहुल विद्यालय परिसर से बाहर निकला, दूसरे परीक्षार्थी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

घायल छात्र के मित्र सूरज प्रसाद ने बताया कि यह विवाद परीक्षा के पहले दिन से ही चल रहा था। आरोपी छात्र, जिसकी पहचान शंकर कुमार के रूप में की गई है, राहुल पर लगातार परीक्षा हॉल में अपनी कॉपी दिखाने का दबाव बना रहा था। राहुल द्वारा बार-बार मना किए जाने पर आरोपी ने उसे परीक्षा केंद्र के बाहर देख लेने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

शुक्रवार को जब राहुल ने पुनः सहयोग करने से इनकार कर दिया, तो परीक्षा खत्म होने के बाद आरोपी ने स्कूल के बाहर घात लगाकर उस पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से राहुल पर प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन में जुटी है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular