HomeNewsक्राइमशाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव में इंटर के छात्र की गोली...

शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या

Banahi Murder: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

  • हाइलाइट: Banahi Murder
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच हर संभावित पहलू से जांच कर रही है

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाही गांव से सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां इंटरमीडिएट के एक छात्र की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान बनाही गांव निवासी राजीव पांडेय के पुत्र सुमित पांडेय के रूप में हुई है। सुमित इंटरमीडिएट का छात्र था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमित के पिता राजीव पांडेय गुजरात के सूरत शहर में एक निजी नौकरी करते हैं। सुमित भी अपने पिता के पास सूरत गया था और रविवार शाम को ही वह अपने गांव वापस लौटा था। परिजनों ने बताया कि वह रात में अपने दादा के पास ही सोया हुआ था, लेकिन देर रात वह कब और किन परिस्थितियों में घर से बाहर निकला, इसकी भनक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं लग सकी।

सोमवार की सुबह जब घर के लोग जागे तो सुमित को बिस्तर पर न पाकर उन्हें लगा कि वह किसी काम से बाहर गया होगा। हालांकि, कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मृत युवक सुमित ही था, जिसे गोली मारी गई थी।

सूचना मिलते ही शाहपुर थाना की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि पुलिस मामले की हर संभावित पहलू से जांच कर रही है। प्रथम दृश्यता लग रहा है की गोली से मारा गया है।

परिजनों का संदेह है कि किसी परिचित ने सुमित को रात के अंधेरे में फोन कर या घर से बुलाकर बाहर निकाला और फिर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, इस हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। इस घटना के बाद से सुमित की माता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular