Homeबिहारआरारास्ते अलग-अलग हैं, मंजिल तो एक है- डॉ. के.एन. सिन्हा

रास्ते अलग-अलग हैं, मंजिल तो एक है- डॉ. के.एन. सिन्हा

इफ्तार पार्टी के जरिए डॉ. के.एन. सिन्हा ने दिया सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

Iftar Party “रास्ते अलग-अलग हैं, मंजिल तो एक है”: इफ्तार पार्टी के जरिए डॉ. के.एन. सिन्हा ने दिया सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

  • हाइलाइट: Iftar Party
  • भोजपुर जिला शतरंज समिति के सचिव मोहम्मद सैफ द्वारा किया गया इफ्तार पार्टी का आयोजन

आरा। भोजपुर जिला मुख्यालय के रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जो सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की एक अनुपम मिसाल बन गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भोजपुर जिला शतरंज समिति के सचिव मोहम्मद सैफ द्वारा किया गया था, जिसमें शहर के विभिन्न समुदायों और वर्गों के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Iftar Party: डॉ. के. एन. सिन्हा ने किया औपचारिक उद्घाटन

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन शहर के प्रख्यात फिजिशियन एवं पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के. एन. सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. सिन्हा ने कहा कि इफ्तार पार्टी केवल उपवास तोड़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सच्ची इबादत और सामाजिक सौहार्द के मिलन का एक पवित्र मंच है। उन्होंने दर्शन और एकता पर जोर देते हुए एक अत्यंत प्रेरक संदेश दिया कि हम सभी के रास्ते भले ही अलग-अलग हों, लेकिन अंततः सबकी मंजिल एक ही है। डॉ. सिन्हा ने इस बात पर विशेष बल दिया कि आज के समय में देश की प्रगति, सर्वांगीण उन्नति और अखंड शांति के लिए सभी धर्मों एवं संप्रदायों के लोगों को मिलकर दुआ करनी चाहिए।

यह आयोजन भारतीय संस्कृति की ‘विविधता में एकता’ को जीवंत करता नजर आया। इस इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर आपसी प्रेम और विश्वास का संदेश प्रसारित किया। इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों में डॉ. ए. अहमद, जय प्रकाश नारायण, सरदार गुरु चरण सिंह, तथा रमना मैदान स्थित चर्च के फादर अनिल जीउत प्रमुख थे।

इनके साथ ही मोहम्मद सैफ, मोहम्मद फैयाज, प्रसिद्ध गायक मोहम्मद मंसूर, समाजसेवी एवं पत्रकार डॉ. दिनेश सिन्हा, विनय सिन्हा, पूर्व पार्षद दिनेश मुन्ना, सत्येंद्र स्नेही और डॉ. सुधीर कुमार सिन्हा, मो. बेलाल, मो. चुनू, मो. समीर, संजय श्रीवास्तव, पत्रकार कंचन सिन्हा, अरुण, डॉ. संदीप सिन्हा, शशि जी, अनिल सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शशि कांत, राजू कुमार आदि कई थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular