HomeबिहारArrahसन्नी हत्याकांड में फरार भोजपुर की युवती हरियाणा से गिरफ्तार

सन्नी हत्याकांड में फरार भोजपुर की युवती हरियाणा से गिरफ्तार

Ara Sunny Murder Case: भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चर्चित सन्नी हत्याकांड में फरार युवती हरियाणा से गिरफ्तार

  • हाइलाइट:
  • भोजपुर में हत्या के मामले में फरार युवती हरियाणा से गिरफ्तार
  • हरियाणा के फरीदाबाद जिले से हुई गिरफ्तारी
  • नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड में बीते 30 जनवरी को घटी थी घटना

आरा, भोजपुर: जिले की नवादा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चर्चित सन्नी कुमार सिंह हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रही युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवती को हरियाणा के फरीदाबाद जिले से दबोचा है। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इंस्टाग्राम विवाद से शुरू हुए इस जघन्य हत्याकांड के लगभग सभी मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

गिरफ्तार युवती की पहचान आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी अरविंद सिंह की पुत्री अंकिता सिंह उर्फ अंकिता राजपूत के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकिता वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद जिले के मुजेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 में अपना मकान बनाकर रह रही थी। नवादा थाना पुलिस ने मुजेसर थाना पुलिस के सहयोग से उसे उसके वर्तमान निवास स्थान से गिरफ्तार किया। अंकिता सिंह उर्फ अंकिता राजपूत की गिरफ्तारी इस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने में एक अंतिम और महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Ara Sunny Murder Case: अपहरण के उपरांत बेरहमी से हत्या

बता दें कि यह मामला बीते 30 जनवरी का है, जब नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड के समीप से बड़हरा थाना के एकौना गांव (वर्तमान टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा) निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र सन्नी कुमार सिंह का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज और आपसी विवाद को लेकर यह पूरी साजिश रची गई थी। अपहरण के उपरांत अपराधियों ने सन्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां रेलवे अंडरपास स्थित पुल के नीचे नहर में फेंक दिया था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बादल कुमार उर्फ मुखिया गिरफ्तार

घटना के बाद भोजपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस ने सबसे पहले बादल कुमार उर्फ मुखिया को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने नहर से सन्नी कुमार सिंह का शव बरामद किया था। इस मामले में मृतक के पिता द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई जारी रखते हुए पूर्व में टाउन थाना क्षेत्र के चारखम्बा गली निवासी और गिरफ्तार युवती के प्रेमी बादल कुमार उर्फ मुखिया, महादेव खरा कुआं निवासी आदर्श कुमार ठाकुर उर्फ नेपाली और अजीमाबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी अनीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनुसंधान के दौरान इस हत्याकांड में मृतक सन्नी के चचेरे भाई करण सिंह, जिसे पुलिस ने बीते 2 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular