Shubham Kumar: शुभम कुमार को बिहिया के साथ-साथ शाहपुर की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब क्षेत्र के विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।
- हाइलाइट: Shubham Kumar
- बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने संभाला शाहपुर नगर पंचायत का प्रभार
आरा,बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के प्रशासनिक कामकाज को गति देने के उद्देश्य से बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) शुभम कुमार ने शनिवार को विधिवत अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की और नगर पंचायत की विकास योजनाओं को गति देने की प्रतिबद्धता जताई। उनकी यह नियुक्ति पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी के निलंबन के बाद उत्पन्न हुए रिक्त पद को भरने और क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को पुनः सुचारू करने के लिए की गई है।
विदित हो कि शाहपुर नगर पंचायत के निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के चलते विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार, उन्हें 20 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। नेशात आलम पर मुख्य रूप से भवन निर्माण नक्शे को समय पर स्वीकृति प्रदान न करने और पेनाल्टी निर्धारण की प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के आरोप हैं।
कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर किसी सक्षम अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण शाहपुर नगर पंचायत में प्रशासनिक और विकास संबंधी गतिविधियाँ पूरी तरह प्रभावित हो रही थीं। विशेष रूप से सैरात बंदोबस्ती जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं। शुभम कुमार को बिहिया के साथ-साथ शाहपुर की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब क्षेत्र के विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।


