Homeबिहारआराजय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा बिहार भोजपुर का आरा शहर

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा बिहार भोजपुर का आरा शहर

Ara Bhojpur: श्रम मंत्री संजय सिंह टाइगर, संदेश विधायक राधा चरण साह, पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह कई नेता गण शोभा यात्रा में हुए शामिल

  • हाइलाइट: Ara Bhojpur
  • रामनवमी शोभा यात्रा,आरा, भोजपुर-2026
  • जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा आरा शहर
  • रामनवमी को लेकर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Ara Bhojpur: रामनवमी का त्योहार शुक्रवार को शहर सहित पूरे भोजपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों से झांकी रामगढ़िया पहुंची। उसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद रामगढ़िया से भव्य शोभायात्रा शुरु हुई। शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के रथ को भक्त अपने हाथो से खींच रहे थे। शोभा यात्रा का नेतृत्व देवराहा शिवनाथ जी महाराज कर रहे थे। उनके पीछे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सह ब्रह्मपुर पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र तिवारी एवं अखंडानंद जी महाराज रथ पर सवार थे।

शोभायात्रा के दौरान भक्त हाथो में परम्परागत हथियार लेकर जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान आगे-आगे बाइक सवार युवाओं की टीम चल रही थी‌। शहर के करमन टोला, मीरगंज पड़ाव, बिचली रोड, तरी मुहल्ला, महादेवा, एमपी बाग, अहिरपुरवा, गोढना रोड, धनुपरा, सिगंही, बेगमपुर, मीराचक, नवादा, मीरगंज, अनाईठ समेत अन्य मुहल्ले से झांकी निकाली गई। झांकी में छोटे छोटे बच्चे रामायण, लंका दहन, श्री कृष्ण लीला, शिव पुराण के दृश्य को जीवंत रूप देते देखे गये।

शोभा यात्रा शहर के रामगढ़िया, अबरपुल, पड़ाव मोड़, चौक आर्य पथ, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज मोड़, सदर अस्पताल रोड, मठिया मोड़, महादेवा रोड, धर्मन चौक पहुंची। उसके बाद चित्रटोली रोड, डींस टैंक गोलंबर, रमना रोड, महावीर टोला रोड, करमन टोला, नवादा थाना मोड, कतीरा, पकड़ी, जज कोठी गोलंबर होते हुए रमना मैदान में समाप्त हुई।

शोभायात्रा में श्रम मंत्री संजय सिंह टाइगर, संदेश विधायक राधा चरण साह, आरा के पूर्व विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और डुमरांव विधायक राहुल सिंह, महापौर इंदू देवी, गुड्डू सिंह ‘बबुआन समेत कई नेता गण शामिल हुई।

शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों और उमड़ी रही भीड़: रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर लोगो का उत्साह चरम पर था। रामनवमी को लेकर पूरा शहर भगवामय हो गया था। इसके अलावे शहर के विभिन्न इलाकों के भवनों पर भी भगवा झंडा लगाया गया था। शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारो की संख्या में महिला पुरुषों की भीड़ लगी रही।

दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति: रामनवमी को लेकर पुलिस-प्रशासन काफी चौकस दिखा। इसको लेकर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया था। इसके तहत जिले के 269 जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र व लाठीधारी जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

शोभा यात्रा के दौरान चौकस दिखा पुलिस-प्रशासन: रामनवमी के शोभा यात्रा के को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की टीम काफी मुस्तैद रही पुलिस एवं प्रशासन के वरीय पदाधिकारी इलाके में घूम-घूम कर मॉनिटरिंग करते रहे सदर एसडीओ एवं एसडीपीओ-वन ने कई लाखों में घूम कर जायजा लिया। रहा।

शोभा यात्रा की ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी: शोभा यात्रा में पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। इस दौरान पुलिस ने डोन कैमरे की मदद से संपूर्ण शोभा यात्रा की निगरानी की गई। ताकि कहीं से कोई चूक नही हो।

11 बजे काट दी गई बिजली: शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार की सुबह साढे दस बजे बिजली की आपूर्ति पुरे शहर में बंद कर दी गई। ताकि किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो रामनवमी शोभायात्रा को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना विभाग द्वारा पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से शहर वासियों को दे दी थी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular