Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरभोजपुर एसपी ने जगदीशपुर एसडीपीओ कार्यालय एवं धनगाई थाना का किया निरीक्षण

भोजपुर एसपी ने जगदीशपुर एसडीपीओ कार्यालय एवं धनगाई थाना का किया निरीक्षण

आरा, बिहार। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज (SP Raj) द्वारा शनिवार को जगदीशपुर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्होंने जगदीशपुर थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना अंतर्गत लंबित सभी कांडों की गहन समीक्षा की और अनुसंधान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावे संबंधित अधिकारियों को केस डायरी को नियमित रूप से अधतन करने एवं सभी मामलों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

SP Raj ने किया धनगाई थाना का निरीक्षण

वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक ने धनगाई थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था, सीसीटीएनएस, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तिय, दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत राज में थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामले के शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी अनुसंधान व निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने तथा जनता को त्वरित व बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया एवं पुलिस कार्यों में पर्दाशिता बनाए रखने का भी निर्देश दिया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular