Homeआरा भोजपुरकोइलवरजमालपुर बाजार के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को...

जमालपुर बाजार के समीप बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा

Jamalpur: आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार के समीप शनिवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार छपरा निवासी सहित दो दोस्तों को रौंद दिया। एक की मौत, दूसरा जख्मी

  • हाइलाइट: Jamalpur
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम, दूसरा रेफर
  • आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा क्षतिग्रस्त कर किया हंगामा

आरा,बिहार। आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार के समीप शनिवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार छपरा निवासी सहित दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि जख्मी दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद कोईलवर पीएचसी से पटना रेफर कर दिया गया।

उधर, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त ट्रक सहित अन्य ट्रकों के शीशे को क्षतिग्रस्त कर हंगामा किया। सूचना पाकर परिवार थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव गांव निवासी महेंद्र डोम का 22 वर्षीय पुत्र संजू कुमार है। वह पटना के फुलवारी स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जबकि जख्मी उसका दोस्त सारण (छपरा) जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नगरांव टोला निवासी मैनेजर महतो का 28 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular