Homeबिहारभोजपुरभोजपुर में पीएनजी उपयोग बढ़ाने को लेकर डीएम ने की बैठक

भोजपुर में पीएनजी उपयोग बढ़ाने को लेकर डीएम ने की बैठक

Bhojpur: डीएम तनय सुल्तानिया ने जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के विस्तार को लेकर पीएनजी सप्लायर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

  • हाइलाइट: Bhojpur
  • पीएनजी उपभोक्ताओं से अपील: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की पैनिक बुकिंग नही करें

आरा, बिहार। भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के विस्तार को लेकर पीएनजी सप्लायर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि जिले में पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ाई जाए, ताकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी की समस्या को दूर किया जा सके।

बैठक में पीएनजी सप्लायर द्वारा बताया गया कि जिले में वर्तमान में लगभग 10 हजार सक्रिय पीएनबी उपभोक्ता हैं। साथ ही एजेंसी द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण एवं भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं को अविलंब पीएनजी कनेक्शन प्रारंभ किया जाए, ताकि वे शीघ्र इस सुविधा का लाभ उठा सकें। साथ ही पीएनजी कनेक्शन हेतु लोगों को अधिक जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Bhojpur: डीएम ने नगर आयुक्त को दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वर्तमान सक्रिय पीएनजी उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल को उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि लोगों को पीएनजी के उपयोग के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

जिला पदाधिकारी ने सभी पीएनजी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की पैनिक बुकिंग नही करें और पीएनजी का अधिकतम उपयोग करें, जिससे गैस की उपलब्धता सभी उपभोक्ताओं के लिए सुनिश्चित हो सके।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular