HomeNewsबिहारआरा में अपर मुख्य सचिव ने मुकदमों की लंबित स्थिति की गहन...

आरा में अपर मुख्य सचिव ने मुकदमों की लंबित स्थिति की गहन समीक्षा की

Ara Collectorate: आरा समाहरणालय सभागार में बुधवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी (आईएएस) की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

jay kumar
  • हाइलाइट:
  • आरा समाहरणालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

Ara Collectorate: आरा समाहरणालय सभागार में बुधवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी (आईएएस) की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने सामान्य वादों, स्पीडी ट्रायल के मामलों के साथ-साथ एनडीपीएस (NDPS) और एससी/एसटी (SC/ST) अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों की लंबित स्थिति की गहन समीक्षा की।

उन्होंने जिला अभियोजन पदाधिकारी को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि वारंट, इस्तेहार और कुर्की जैसी कानूनी प्रक्रियाओं का तामिला निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

गवाही प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुनवाई की तिथि पर सभी गवाहों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, यदि किसी मामले में गवाहों को सुरक्षा संबंधी कोई खतरा महसूस होता है, तो उन्हें तत्काल आवश्यक सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए ताकि वे निर्भय होकर अपनी गवाही दे सकें।

यह बैठक भोजपुर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular