Murder of Afroz: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला मोहल्ले में बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सर्विसिंग मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी।
- हाइलाइट: Murder of Afroz
- हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सर्विसिंग मैकेनिक की गोली मारकर की हत्या
- इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा
- घटना का स्पष्ट नहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस
- टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला मोहल्ले में बुधवार की रात घटी घटना
आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला मोहल्ले में बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सर्विसिंग मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से दो गोली मारी गई है। एक गोली बाएं हाथ एवं एक गोली पंजरी में मारी गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
Murder of Afroz: बुधवार की रात घर लौटने के दौरान मारी गोली
जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के चौधरीयाना मोहल्ला वार्ड नंबर-9 निवासी मो. सगीर का 22 वर्षीय पुत्र मो.अफरोज है। बताया जाता है कि वह बाइक सर्विसिंग का काम करता है। बुधवार की सुबह ट्रेन द्वारा पटना बाइक का पार्ट्स खरीदने के लिए गया था। बुधवार की रात जब वह वापस लौट के क्रम में ट्रेन से उतरकर पश्चिम टोला मोहल्ले से घर जा रहा था। तभी वहां पर कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे।
उसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचा और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि झगड़ा किससे और क्यों हुआ और उसे किसने गोली मारी? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां रजिया परवीन व दो बहन मुस्कान, नाहिद एवं एक भाई समीर है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां नाजिया परवीन एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


