Saheb Tola Bihiya:भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला मोहल्ले में शनिवार की रात पैसे के विवाद में दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी।
- हाइलाइट: Saheb Tola Bihiya
- घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटी पुलिस
- जख्मी के बयान पर एक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज
- पुलिस बोली: हथियार चेक करने के दौरान लगी गोली
- बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला मोहल्ले में शनिवार की रात घटी घटना
आरा, भोजपुर। जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला मोहल्ले में शनिवार की रात पैसे के विवाद में दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने पैर में जांघ पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाया गया। सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।
पुलिस द्वारा रविवार की सुबह घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। तब एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य को इकट्ठा किया। जानकारी के अनुसार जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला मोहल्ला निवासी स्व.शिवजी साह का 25 वर्षीय पुत्र महेश कुमार है।
जानकारी के अनुसार साहेब टोला निवासी उसके दोस्त हीरो चौधरी का पैसा महेश कुमार के पास बकाया था। जिसे वह मांग रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद हीरो चौधरी द्वारा उसे गोली मार दी। वही जख्मी महेश कुमार के द्वारा थाना क्षेत्र के साहेब टोला मोहल्ला निवासी हीरो चौधरी के खिलाफ पैसा विवाद को लेकर गोली मारने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Saheb Tola Bihiya: पुलिस बोली: हथियार चेक करने के दौरान लगी गोली
वही इस संबंध में बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और साथ खाते-पीते है। हीरो चौधरी का दो सौ रुपये महेश कुमार के पास बकाया था। हीरो चौधरी रविवार की रात महेश कुमार को अपने साथ ले गया था। इसके बाद जब हीरो चौधरी हथियार चेक कर रहा था। उसी दौरान फायर हो गई और गोली महेश कुमार को लग गई। उन्होंने बताया कि जख्मी महेश कुमार द्वारा हीरो चौधरी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।


