Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के संदेश (जनईडीह गांव) में बुखार लगने से एक बालक की...

भोजपुर के संदेश (जनईडीह गांव) में बुखार लगने से एक बालक की मौत

Janaidih: जानकारी के अनुसार मृत बालक संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव निवासी बिजेंद्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है।

  • हाइलाइट:Janaidih
  • बुखार लगने से बालक की मौत, घर में मचा कोहराम
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
  • परिजन द्वारा ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन देने के कारण मौत होने का लगाया आरोप
  • संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव में रविवार की दोपहर घटी घटना

आरा,भोजपुर। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव में रविवार की दोपहर बुखार लगने से एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही मृत बालक के परिजन द्वारा गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक पर इंजेक्शन देने के कारण उसके मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृत बालक संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव निवासी बिजेंद्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है। इधर, मृतक की मां विजांती देवी ने बताया उसे दो दिनों से उसे बुखार लग रहा था। रविवार को जब बुखार काफी तेज हो गया, तो परिजन उसे इलाज के लिए गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसके द्वारा एक सुई दिया गया। सुई देने के कुछ मिनट बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसने आंख फाड़ दी।

Janaidih: ग्रामीण चिकित्सक द्वारा सुई देने के कारण मौत होने का आरोप

परिजन उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात परिजन उसके शव को वापस गांव ले गए। वहीं दूसरी तरफ मृत बालक की मां विजांती देवी ने ग्रामीण चिकित्सक द्वारा सुई देने के कारण उसके मौत होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां विजांती देवी व एक बहन निधी कुमारी एवं एक भाई शिवम कुमार है। घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां विजांती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular