Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के संदेश में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, घर में...

भोजपुर के संदेश में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव निवासी गुड्डू कुमार की 22 वर्षीया पत्नी सीमा कुमारी है।

Bachri Private Clinic: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव निवासी मृतका के पिता निर्मल कुमार ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी। उसे प्रसव पीड़ा होने पर बचरी गांव स्थित प्राइवेट क्लीनिक में ले गए थे।

  • हाइलाइट:Bachri Private Clinic
  • परिजन ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव में मंगलवार की देर शाम घटी घटना

आरा,भोजपुर। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव में मंगलवार की देर शाम ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। वहीं परिजन द्वारा प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव निवासी गुड्डू कुमार की 22 वर्षीया पत्नी सीमा कुमारी है।

Bachri Private Clinic: प्रसव पीड़ा होने पर बचरी गांव स्थित प्राइवेट क्लीनिक में ऑपरेशन

Bachri Private Clinic - मृतका के पिता निर्मल कुमार ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी

इधर, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव निवासी मृतका के पिता निर्मल कुमार ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी। उसे प्रसव पीड़ा होने लगा। जिसको लेकर वह 11 अप्रैल को थाना क्षेत्र के बचरी गांव स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां प्रसव करने के लिए ले गए थे।

12 अप्रैल को उसका बड़ा ऑपरेशन किया गया। इस दौरान उसे लड़का पैदा हुआ। ऑपरेशन के क्रम में डॉक्टर द्वारा उसके पेशाब की थैली को सिल दिया गया। इस वजह से ऑपरेशन के चार घंटे बाद ही उसका पेट फूलने लगा। जब उन्होंने डॉक्टर से कहा कि उसका पेट फूल रहा, तो उसने कहा कि ठीक हो जाएगी।

वही उसकी हालात में जब कोई सुधार नही हुआ, तो परिजन ने कहा कि अगर आपसे नहीं होता है, तो रेफर कर दीजिए। वावजूद इसके उसे रेफर नहीं किया गया। इसी बीच मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद क्लीनिक का बोर्ड हटाया गया

महिला की मौत के बाद डॉक्टर द्वारा अपने क्लीनिक का बोर्ड उखाड़ कर फेंक दिया गया और सभी वहां से फरार हो गए। परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं दूसरी तरफ मृतका के पिता निर्मल कुमार ने बचरी गांव स्थित प्राइवेट डॉक्टर मनोज कुमार एवं उसकी पत्नी पर ऑपरेशन के दौरान इलाज में लापरवाही बरतने से मौत होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

मृतका के घर में मचा कोहराम

बताया जाता है कि मृतका अपने पांच बहन व दो भाई में चौथे स्थान पर थी। उसकी शादी वर्ष 2023 में मई महीने में हुई थी। उसे पहले जुड़वा बच्चों में एक बेटा ऋषभ व एक बेटी शिवानी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां लीलावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular