HomeNewsबिहारस्व-गणना को सफल बनाने के लिए डीएम ने दिए निर्देश

स्व-गणना को सफल बनाने के लिए डीएम ने दिए निर्देश

Self-Assessment: स्व-गणना के दौरान परिवार के मुखिया को 33 प्रश्नों के उत्तर देकर परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी करनी होगी दर्ज

jay kumar
  • हाइलाइट:Self-Assessment
  • 17 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा स्वगणना अभियान
  • जिला पदाधिकारी ने दिए व्यापक जागरूकता के निर्देश

आरा,भोजपुर। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना को लेकर ज़ूम मीटिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक स्व-गणना का कार्य संचालित किया जाएगा, जिसके तहत नागरिक स्वयं घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्व-गणना को सफल बनाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, राशन डीलरों, जीविका दीदियों, विकास मित्रों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं एवं कृषि समन्वयकों एवं अन्य संबंधित लोगों का सहयोग लिया जाए।

उन्होंने जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों के माध्यम से स्व-गणना सुनिश्चित कराएं। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को स्वयं भी स्व-गणना करने के लिए प्रेरित करें।

Self-Assessment: अभिभावक-शिक्षक बैठक के माध्यम से विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्व-गणना के प्रति करें जागरूक

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के माध्यम से विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जाए तथा निजी विद्यालय संघ के साथ बैठक कर इस अभियान को व्यापक रूप से प्रचारित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्व-गणना के दौरान परिवार के मुखिया को 33 प्रश्नों के उत्तर देकर परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।

जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे 17 अप्रैल से 1 मई 2026 के बीच स्व-गणना हेतु SE पोर्टल https://se.census.gov.in/⁠ पर विजिट कर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता, सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular