Bhojpur Police Officers: भोजपुर जिले में कांडों के अनुसंधान में तेजी और विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए छह दारोगा सहित दस पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
- हाइलाइट: Bhojpur Police Officers
- पुलिस अधीक्षक राज की ओर से आदेश जारी
आरा। भोजपुर जिले में कांडों के अनुसंधान में तेजी और विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए छह दारोगा सहित दस पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें दारोगा स्तर के चार को अफसरों को डीआईयू शाखा से विभिन्न थानों में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से इस मामले में दो दिन पूर्व जिला आदेश भी जारी कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार डीआईयू शाखा में तैनात दारोगा पुष्पेन्द्र भूषण को गड़हनी, सुमित कुमार को तरारी, अमृत राज को कृष्णगढ और सूरज सिंह को बहोरनपुर थाने में भेजा गया है। चारों को अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। नगर थाने से दारोगा संजय कुमार ठाकुर को बहोरनपुर और पूजा कुमारी-दो को गीधा थाने की अनुसंधान इकाई ने भेजा गया है।
खवासपुर थाने में तैनात एएसआई संदीप कुमार -2 को सदर अनुमंडल पदाधिकारी टू के ऑफिस, उदवंतनगर थाने के इवीआर वन में तैनात एएसआई बलजीत पासवान को मुफस्सिल थाने की अनुसंधान इकाई ने तबादला किया गया है। इधर, नगर थाने की अनुसंधान इकाई में तैनात एएसआई लाल बाबू कुमार को उसी थाने की विधि व्यवस्था इकाई में भेजा गया है।


