HomeNewsउतर प्रदेशसपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

Pratik Yadav Lucknow: समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। वह महज 38 साल के थे।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर कहा यह अत्यंत दुखद!

राजनीति से दूरी बनाकर रखने वाले प्रतीक यादव अपनी फिटनेस, बिजनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे। हाल के महीनों में पत्नी अपर्णा यादव के साथ रिश्तों को लेकर चर्चाओं के बीच वह परिवार संग विदेश यात्रा पर भी गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को देखकर माना जा रहा था कि दोनों के रिश्तों में सबकुछ सामान्य है। परिवार संग बिताए गए इन पलों को प्रतीक यादव ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया था।

Pratik Yadav Lucknow : फिटनेस इंडस्ट्री और बिजनेस में बनाई अलग पहचान

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और बिजनेस सेक्टर में सक्रिय थे। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम चलाते थे, जिसे शहर के चर्चित फिटनेस सेंटरों में गिना जाता है। इसके अलावा वह रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए थे। फिटनेस को लेकर उनकी गंभीरता, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और लाइफस्टाइल अक्सर सोशल मीडिया और पेज-3 सर्कल में चर्चा का विषय रहती थी। राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद उन्होंने हमेशा खुद को कारोबारी और निजी जीवन तक सीमित रखा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular