Homeराजनीतएमएलसी उप चुनाव में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सोनू राय पर प्राथमिकी

एमएलसी उप चुनाव में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सोनू राय पर प्राथमिकी

FIR against RJD candidate: दर्ज प्राथमिकी में जोनल दंडाधिकारी ने सोनू राय व अन्य पर मारपीट एवं धक्का-मुक्की करने का लगाया आरोप

  • हाइलाइट: FIR against RJD candidate
  • जोनल दंडाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर नवादा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
  • दंडाधिकारी ने कहा: उन लोगों की मेरे उपर हमला करने की थी मंशा

आरा। बक्सर सह भोजपुर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र उपनिर्वाचन-2026 को आरा सदर प्रखण्ड स्थित बूथ सं.-4 पर मंगलवार को मतदान के दिन राजद प्रत्याशी सोनू राय व उनके समर्थकों द्वारा जोनल दंडाधिकारी के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में जोनल दंडाधिकारी सह जिला अल्संख्यक कल्याण पदाधिकारी शशि भूषण तिवारी द्वारा नवादा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई है।

FIR against RJD candidate : आरा सदर प्रखण्ड स्थित बूथ सं.-4 की घटना

दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि बक्सर सह भोजपुर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र उपनिर्वाचन-2026 को लेकर मंगलवार को आरा सदर प्रखण्ड स्थित बूथ सं.-4 पर सोनू राय एवं अन्य (4-5) व्यक्ति कुर्ता पायजामा एवं सफेद शर्ट-पैन्ट पहने हुए थे, आये और मेरे साथ बदतमीजी करते हुए मेरा आई-कार्ड देखने की जिद करने लगे।

मेरे द्वारा सोनू राय को बताया गया की मैं जोनल दण्डाधिकारी हूँ और मैं अपना ड्यूटी कर रहा हूँ। बावजूद इसके भी मेरे साथ धक्का-मुक्की किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन लोगों की मंशा मेरे उपर हमला करने की थी। इस संदर्भ में साक्ष्य के रूप में वीडियो क्लिप भी संलग्न एवं शेयर की जा रही है।

सोनू राय एवं अन्य (4-5) व्यक्ति के द्वारा मेरे कहने के बावजूद भी मेरे साथ मारपीट एवं धक्का-मुक्की की गई और हमला करने का प्रयास किया गया और सरकारी कर्तव्य पर उपस्थित पदाधिकारी के साथ दुर्व्यहार एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का कृत्य किया गया है। उन लोगों के द्वारा मेरे साथ धक्का-मुक्की, ढकेलना एवं हमला करने का प्रयास किया गया जो कि वीडियो क्लिप में साक्ष्य के तौर पर अवलोकन किया जा सकता है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular