Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर NH84 सड़क दुर्घटना में त्रिलोकी स्वर्णकार की मौत

शाहपुर NH84 सड़क दुर्घटना में त्रिलोकी स्वर्णकार की मौत

Shahpur NH-84: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-84 पर बुधवार की देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना में नगर के वार्ड संख्या 11 निवासी 62 वर्षीय त्रिलोकी सोनार की मौत हो गई।

  • हाइलाइट:Shahpur NH-84
  • वे घर से बाइक द्वारा बक्सर के लिए निकले थे
  • तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी
  • स्वर्णकार की मौत,परिवार में मचा कोहराम
  • बुधवार की देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना

आरा, भोजपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-84 पर बुधवार की देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना ने एक हसते-खेलते परिवार से उनके मुखिया को छीन लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी 62 वर्षीय त्रिलोकी सोनार (पिता-गणेश प्रसाद) अपने पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए घर से बाइक द्वारा बक्सर के लिए निकले थे।

वे जैसे ही अपने घर से बाहर निकलकर मुख्य एनएच-84 सड़क पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि त्रिलोकी सोनार सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी स्थिति नाजुक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें आरा सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Shahpur NH-84: सड़क दुर्घटना में एक परिवार का सहारा छिन गया

बताया जाता है कि त्रिलोकी सोनार पेशे से एक कुशल स्वर्णकार थे। वे शाहपुर में अपनी मेहनत और ईमानदारी से सोनारी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे चार बेटियों और दो पुत्र, बिनोद स्वर्णकार और सोनू स्वर्णकार का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस आकस्मिक निधन से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular