Homeबिहारआराधरहरा से पासवान चौक तक अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

धरहरा से पासवान चौक तक अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

Encroachments cleared: जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर सदर अंचल क्षेत्र अंतर्गत धरहरा से पासवान चौक रोड तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया।

  • हाइलाइट: Encroachments cleared
  • सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर सदर अंचल क्षेत्र अंतर्गत धरहरा से पासवान चौक रोड तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी, आरा सदर द्वारा किया गया।इस दौरान सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।

प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त करते हुए अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आवश्यक नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सरकारी भूमि की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular