Anjali Koilwar: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर में मंगलवार के शाम प्रेमी ने शादी से इंकार किया, तो प्रेमिका ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
- हाइलाइट: Anjali Koilwar
- इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम
- कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर में मंगलवार की शाम घटी घटना
20 मई (बुधवार) आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर में मंगलवार की शाम प्रेमी ने शादी से इंकार किया, तो प्रेमिका ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर वार्ड नंबर-9 निवासी सुनील चौधरी की 19 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी है।
Anjali Koilwar : पटना में नानी के घर शादी में बढ़ी नजदीकिया
इधर, मृतका की बहन गुड़िया कुमारी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पटना में उसके नानी घर शादी थी। जिसमें अरवल निवासी एक लड़का आया था। उसी समय से उसकी बहन अंजली कुमारी का उससे संपर्क हुआ और दोनों में बातचीत होने लगा। बातचीत प्यार में बदल गया। इसी बीच परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी और अगले वर्ष 27 मार्च महीने में उसकी शादी भी होने वाली थी।
लेकिन अंजली कुमारी कभी कहती थी, कि मैं जिससे प्रेम करती हूं उसी से शादी करूंगी या कभी कहती थी की मां-बाप ने जहां शादी तय किया है वहीं पर शादी करूंगी। लेकिन मां-बाप दोनों बातों से राजी थे, कि उनकी बेटी जहां बोलेगी, वे लोग उसकी शादी वही करेंगे।
प्रेमी बोला मैं सिर्फ प्रेम करूंगा, शादी नहीं
इसी बीच जब उसने अपने प्रेमी से शादी की बात की तो उसने कहा कि मैं सिर्फ प्रेम करूंगा और शादी से इनकार कर दिया। जिसके कारण गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। तब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले गए।
बताया जाता है कि मृतका अपने दो भाई व दो बहन में छोटी थी। उसके परिवार में मां मधु देवी व दो भाई पंकज कुमार, आकाश कुमार एवं एक बहन गुड़िया कुमारी है। घटना के बाद मृतक्का के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतका की मां मधु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

