Homeराजनीतशाहपुर नपं में भ्रष्टाचार के साम्राज्य को कौन-कौन दे रहा संरक्षण, फाइल...

शाहपुर नपं में भ्रष्टाचार के साम्राज्य को कौन-कौन दे रहा संरक्षण, फाइल तैयार

Reign of Corruption in Shahpur: पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह शाहपुर नगर पंचायत में हुए करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले के दोषियों, विशेष रूप से इस पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड और उनके सहयोगियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

  • हाइलाइट: Reign of Corruption in Shahpur
  • आम नागरिकों का विश्वास टूटने नहीं देंगे, संगठित घोटाले का होगा खुलासा
  • शाहपुर नपं के खजाने की एक-एक पाई का हिसाब देना होगा: गुप्तेश्वर साह

20 मई(बुधवार) आरा। जिले के शाहपुर नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं, सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने इस प्रकरण के विरुद्ध एक सशक्त कानूनी और प्रशासनिक अभियान छेड़ने की घोषणा की है।

खबरे आपकी को दिए जानकारी के अनुसार, गुप्तेश्वर साह शाहपुर नगर पंचायत में हुए करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले के दोषियों, विशेष रूप से इस पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड और उनके सहयोगियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस कड़ी में वे राज्य व केंद्र के प्रमुख जांच एजेंसी के समक्ष एक विस्तृत और पुख्ता साक्ष्यों वाली फाइल प्रस्तुत करने की योजना बना रहे हैं।

Reign of Corruption in Shahpur : साक्ष्यों का एक विस्तृत संकलन तैयार

इस व्यापक घोटाले की परतें खोलने के लिए गुप्तेश्वर साह ने साक्ष्यों का एक विस्तृत संकलन तैयार किया है। इसमें मुख्य रूप से प्रोसीडिंग बुक में छेड़-छाड़ कर पीसीसी सड़क निर्माण में हुई धांधली, सामग्री क्रय में अनियमितताएं, स्वच्छता अभियान के नाम पर आवंटित राशि का दुरुपयोग, सैरात बंदोबस्ती में वित्तीय हेराफेरी, नगर निधि से अवैध निकासी और संपत्ति कर घोटाले जैसे गंभीर विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी नेसात आलम को वेतन भुगतान से जुड़े विवादों को भी एक अलग फाइल के रूप में तैयार किया गया है।

पटना उच्च न्यायालय में दाखिल करेंगे जनहित याचिका: गुप्तेश्वर साह

न्यायिक प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, श्री साह ने पटना उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दायर करने का निर्णय लिया है। उनका उद्देश्य इस याचिका के माध्यम से न्यायालय का ध्यान शाहपुर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर आकर्षित करना है, ताकि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच एजेंसी द्वारा पूरे मामले की गहन पड़ताल सुनिश्चित हो सके। उनका मानना है कि जब तक इस संगठित घोटाले के मुख्य सूत्रधारों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक शाहपुर के विकास की गति अवरुद्ध रहेगी और आम नागरिकों का विश्वास तंत्र से उठता रहेगा।

भ्रष्टाचार की नींव काफी गहरी

इधर, पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह ने बताया कि सरकारी खजाने की एक-एक पाई का हिसाब रखना और उसका सही उपयोग सुनिश्चित करना नगर प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आने वाले समय में, जांच एजेंसियों की कार्रवाई से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि शाहपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के इस साम्राज्य को कौन-कौन संरक्षण दे रहा था और इसके दोषी किस हद तक भ्रष्टाचार में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार की नींव काफी गहरी है, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे। विदित रहे की श्री साह की पत्नी झुनीया देवी वर्तमान में नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular