Homeबिहारआराआरा के चर्चित व्यावसायी प्रेम पंकज उर्फ ललन का निधन

आरा के चर्चित व्यावसायी प्रेम पंकज उर्फ ललन का निधन

Prem Pankaj Ara: आरा शहर के चर्चित व्यावसायी व महापौर इंदु देवी के पति सह प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन का बुधवार को असमायिक निधन हो गया।

  • हाइलाइट: Prem Pankaj Ara
  • आरा महापौर इंदु देवी के पति स। प्रतिनिधि थे प्रेम पंकज
  • महुली गंगा नदी घाट पर होगा शव का अंतिम संस्कार

आरा। शहर के चर्चित व्यावसायी व महापौर इंदु देवी के पति सह प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन का बुधवार को असमायिक निधन हो गया। उन्होंने पटना के निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

जिले के व्यावसायियो, समाजसेवियों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रेम पंकज उर्फ ललन करीब 47 वर्ष के थे। पिछले छह वर्षों से कैंसर जैसी जटिल बीमारी से एक वीर योद्धा के रुप में लड़ रहे थे।

प्रेम पंकज उर्फ ललन कन्फेडरेशन आॕफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, बिहार के संरक्षक थे‌। वे भाजपा भोजपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तथा आरा नगर रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे। वे चार भाइयों में सबसे बड़े थे।

वे अपने पीछे मां दमयंती देवी, पत्नी इंदू देवी (महापौर), भाई आलोक अंजन उर्फ छोटे, राजीव रंजन, अभिजीत आनंद, पुत्र पुनीत प्रतीक, पुत्री श्रुति समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार महुली गंगा नदी घाट पर किया जाएगा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular