Homeराजनीतराज्यपाल से मिले विधायक, क्षेत्र के विकास व जनहित के मुद्दों पर...

राज्यपाल से मिले विधायक, क्षेत्र के विकास व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

MLA Meet Governor: महामहिम राज्यपाल सैयद अता हुसैन से शाहपुर विधायक राकेश रंजन ने लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की

  • हाइलाइट: MLA Meet Governor
  • महामहिम राज्यपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए विधायक राकेश रंजन का सकारात्मक मार्गदर्शन दिया

आरा/शाहपुर। स्थानीय विधायक राकेश रंजन ने महामहिम राज्यपाल सैयद अता हुसैन से लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात कर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता, युवाओं के भविष्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान शाहपुर क्षेत्र की आधारभूत समस्याओं, शिक्षा, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य समेत विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने जनसेवा एवं विकास कार्यों को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए सकारात्मक मार्गदर्शन दिया। उनके प्रेरणादायी विचारों से जनहित में कार्य करने की नई ऊर्जा मिलने की बात कही गई। विधायक ने कहा कि शाहपुर की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular