Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर के खवासपुर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

भोजपुर के खवासपुर थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Khawaspur: आरा सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह की जांच रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक राज की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

  • हाइलाइट: Khawaspur
  • पुलिस ने तीन युवकों को थाने में लाया और छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग

आरा। भोजपुर के खवासपुर थाने की पुलिस की ओर से मामूली विवाद में तीन युवकों को हाजत में बंद कर अभद्र व्यवहार करने और छोड़ने के एवज में रुपये मांगने के आरोप में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आरा सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह की जांच रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक राज की ओर से यह कार्रवाई की गई है। इनमें थानाध्यक्ष विद्या भूषण, दारोगा दिलीप कुमार दिवाकर और पीटीसी रमेश प्रसाद शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से इसकी पुष्टि की गयी है।

Khawaspur : पुलिस ने तीन युवकों को थाने लाया और अभद्र व्यवहार किया

जानकारी के अनुसार बीते 22 मई को ख्वासपुर थाना क्षेत्र के महुली घाट पर एक युवक और युवती के बीच फोन पर बातचीत को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को थाने में लाया। युवकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत पीड़ित पक्षों की ओर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 और स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह से की गई थी।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक राज की ओर से एसडीपीओ टू को जांच की जिम्मेदारी दी गयी थी। डीएसपी की जांच में पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टा सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर ख्वासपुर थानाध्यक्ष विधा भूषण, दारोगा दिलीप कुमार दिवाकर और पीटीसी रमेश प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular