HomeNewsबिहारभोजपुर में चोरी की मोबाइल के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

भोजपुर में चोरी की मोबाइल के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

May 31, Bhojpur: आरा टाउन थाना पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ एक महिला समेत चार शातिर लोगो को गिरफ्तार किया। इनमें एक की गिरफ्तारी नवादा थाना, दो की गिरफ्तारी गजराजगंज ओपी एवं एक की गिरफ्तारी कोईलवर थाना क्षेत्र स्थित उनके घर से की गई।

jay kumar

गिरफ्तार अभियुक्तों में नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी भारत प्रसाद का पुत्र मुन्ना प्रसाद, कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांधी टोला निवासी दयाली पासवान का पुत्र दुर्गा कुमार व गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी हरे कृष्णा चौधरी का पुत्र सुधीर कुमार एवं उसी गांव के निवासी शारदा पासवान की पत्नी बसंती देवी शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

बता दें की बीते वर्ष 8 जुलाई की मध्य रात्रि टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला निवासी सुनील कुमार सिंह के पुत्र राजू कुमार सिंह के घर में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा दो मोबाइल, एक सोने का चेन, एक सोने की अंगूठी एवं 20 हजार रुपये नगदी चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद टाउन थाना में राजू कुमार सिंह के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अनुसंधान के क्रम में सभी अभियुक्तों का नाम आया था। उसी समय से उक्त आरोपी फरार चल रहे थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular