Homeआरा भोजपुरसहारभोजपुर के सहार में सोन नदी हादसे के दौरान एक युवक बाल-बाल...

भोजपुर के सहार में सोन नदी हादसे के दौरान एक युवक बाल-बाल बचा

सहार प्रखंड के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी बालू घाट नंबर-1 के समीप रविवार की सुबह सोन नदी में नहाने के दौरान एक युवक समेत चार डूबे गये।

Andhari News: आरा-अरवल मार्ग पर सहार पुल करीब तीन घंटे जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह से ठप्प रहा।

jay kumar
  • हाइलाइट: Andhari News
  • सोन नदी में युवक समेत चार डूबे, तीन की मौत
  • हादसे के दौरान एक युवक बाल-बाल बचा
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम
  • पुलिस ने तीनों शवों का अरवल सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा/सहार। भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी बालू घाट नंबर-1 के समीप रविवार की सुबह सोन नदी में नहाने के दौरान एक युवक समेत चार डूबे गये। हादसे में युवक समेत तीन की मौत हो गई। जबकि एक युवक बाल-बाल बच गया। घटना को लेकर लोगो के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

Andhari News : आरा-अरवल मार्ग पर सहार पुल रहा जाम

उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने इलाज हेतु समय से अरवल सदर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण मौत होने एवं मुआवजे की मांग को लेकर आरा-अरवल मार्ग पर सहार पुल को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह से ठप्प रहा।

सूचना पाकर सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और मृतको के परिजनों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया। पुलिस द्वारा तीनों शवों का पोस्टमार्टम अरवल सदर अस्पताल में कराया गया।

चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव

जानकारी के अनुसार मृतको में चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव निवासी रंजीत राय का 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, उसी गांव के निवासी चिंटू राय का 14 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार एवं बिरेन्द्र राय का 17 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार शामिल है। जबकि उसी गांव के निवासी स्व.जलेन्द्र का 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बाल-बाल बच गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular