HomeNewsबिछिआंव गांव : दो शादी करनेवाले युवक का शव बरामद

बिछिआंव गांव : दो शादी करनेवाले युवक का शव बरामद

Bichhiaon: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव में घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। उसका शव गांव के बधार से शनिवार की सुबह बरामद हुआ।

  • हाइलाइट: Bichhiaon
  • घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बरामद, घर में मचा कोहराम
  • मौत का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव स्थित बधार मे शुक्रवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव में घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। उसका शव गांव के बधार से शनिवार की सुबह बरामद हुआ। मृतक के दाहिने कान पर हल्का छिला हुआ जख्म का निशान पाया गया है। शव मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव निवासी नन्हक यादव का 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव है।

Bichhiaon : गांव के बधार में नहर किनारे मिला शव

इधर, मुखिया धर्मेंद्र साह ने बताया कि गुरुवार को वह मजदूरी करने के लिए छपरापुर गांव गए थे। मजदूरी करने के बाद जब वह पैदल वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच गांव में स्थित बधार में नहर किनारे गिर पड़े। जिससे उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की रात जब वह घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। शनिवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीण गांव में स्थित बधार की ओर गए, तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े है।

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उनके परिजन एवं स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचे। तब पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। वही पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व दो भाई में छोटा था। उसने दो शादी की थी। उसकी पहली शादी कोईलवर निवासी रजंती देवी से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उससे कोई संतान नहीं होने के कारण उसने वर्ष 2022 में गीता देवी से शादी की। उससे दो पुत्री कल्याणी कुमारी एवं किरण कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी दोनों पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular