Homeबिहारआराआरा के चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप हुई बड़ी घटना

आरा के चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप हुई बड़ी घटना

Neetu Devi Kaushik Dularpur: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम हाइवा ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी।

  • हाइलाइट: Neetu Devi Kaushik Dularpur
  • हाइवा ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत
  • जख्मी पति का शहर के निजी अस्पताल में कराया गया इलाज
  • आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम व तोड़फोड़
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

1 जून 2026, आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम हाइवा ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहे पति जख्मी हो गए। उनका इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया गया। वहीं घटना के बाद चालक हाईवा छोड़ मौके से फरार हो गया।

उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के समीप रोड जाम कर तोड़फोड़ की। हाईवा का शीशा क्षतिग्रस्त कर टायर की हवा निकाल दी। करीब सवा तीन घंटे तक जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।

Neetu Devi Kaushik Dularpur : सुधीर कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह की 40 वर्षीया पत्नी

सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझा कर जाम को हटावाया। तब परिचालन शुरू हो सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह की 40 वर्षीया पत्नी नीतू देवी है।

हादसे में मृतका के पति सुधीर कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह जख्मी हो गए। मृतका के पति सुधीर कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह झारखंड पुलिस में एएसआई के है। झारखंड के गढ़वा जिले में कार्यरत हैं। वर्तमान में वे रांची हाई कोर्ट में प्रतिनियुक्त है। उनका परिवार रांची में रहता है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular