Homeबिहारआराकरोड़ों रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर तस्करी में आया नया नाम

करोड़ों रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर तस्करी में आया नया नाम

ब्राउन शुगर तस्करी में मोतिहारी के रंजन सहित दो मुख्य तस्करों की तलाश

Arrah Brown Sugar Smuggling: आरा में ही एक शख्स को ब्राउन शुगर की डिलीवरी की जानी थी। उसके एवज में ब्राउन शुगर की खेप लाने वाले दोनों रिश्तेदारों को बीस हजार रुपए मिलने वाले थे।

  • हाइलाइट: Arrah Brown Sugar Smuggling
  • ब्राउन शुगर तस्करी में मोतिहारी के रंजन सहित दो मुख्य तस्करों की तलाश
  • गिरफ्तार दो रिश्तेदारों सहित तीन नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी
  • रंजन के कहने पर बीस हजार रुपए के लिए ब्राउन शुगर लेकर आरा पहुंचे थे दोनों रिश्तेदार
  • आरा में ही की जानी थी ब्राउन शुगर की डिलीवरी, रिसीवर की भी पुलिस की रही तलाश

आरा। पूर्वोत्तर राज्य से करोड़ों की ब्राउन शुगर की तस्करी में मोतिहारी का कनेक्शन सामने आया है। गुवाहाटी में रहने वाले मोतिहारी निवासी रंजन नाम के तस्कर के कहने पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप आरा लायी गयी थी। आरा में ही एक शख्स को ब्राउन शुगर की डिलीवरी की जानी थी। उसके एवज में ब्राउन शुगर की खेप लाने वाले दोनों रिश्तेदारों को बीस हजार रुपए मिलने वाले थे। गिरफ्तार दोनों तस्करों से पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आयी है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में पता चला कि दोनों रिश्तेदार हैं। इनमें गणेश साह गुवाहाटी में फल का कारोबार करता है। राज कुमार गुप्ता भी मणिपुर में कारोबार करता है।

Arrah Brown Sugar Smuggling : आरा रेलवे स्टेशन के बाहर की जानी थी डिलीवरी

नवादा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बिपिन बिहारी के बयान पर इसका उल्लेख किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार बुधवार की दोपहर मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना के माध्यम से सूचना मिली कि पूर्वोत्तर राज्य से दो व्यक्ति ट्रेन से ब्राउन शुगर की बड़ी खेप लेकर आरा आ रहे हैं। आरा रेलवे स्टेशन के बाहर किसी व्यक्ति को उसकी डिलीवरी की जानी है। तस्करों की गिरफ्तारी को वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गयी। तत्पश्चात दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त राजस्व अधिकारी बिष्णुदेव सिंह के साथ टीम आरा स्टेशन के समीप पहुंची।

तब तक मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की टीम भी पहुंच गयी थी। तस्करों की तलाश में टीम मुख्य डाकघर के सामने पीडब्ल्यूडी कार्यालय की ओर जाने वाली गली में दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 1.532 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल और 24 सौ रुपए बरामद किया गया। पूछताछ में राज कुमार गुप्ता ने बताया वह घर जाने के दौरान अपने रिश्तेदार गणेश साह के पास गुवाहाटी आया था।

मोतिहारी निवासी रंजन नाम के व्यक्ति ने दोनों को तीन पैकेट ब्राउन शुगर दिया। बोला कि इसे आरा लेते जाना है। वहां एक व्यक्ति इसे रिसीव करेगा और दोनों को बीस हजार रुपए देगा। दोनों ने बताया कि रंजन से गुवाहाटी में कभी-कभी मुलाकात होती है। ऐसे में अब पुलिस ब्राउन शुगर रिसीव करने वाले के साथ रंजन नामक तस्कर की पहचान और धरपकड़ में जुटी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular