HomeNewsबिहारइलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर बर्बाद

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर बर्बाद

Meghdoot Ara: बिहार के आरा शहर स्थित टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज इलाके में स्थित सपना सिनेमा के समीप मेघदूत इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में गुरुवार की रात लगी भीषण आग।

jay kumar
  • हाइलाइट: Meghdoot Ara
  • आरा: मेघदूत इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण अग्निकांड, लाखों का सामान जलकर राख
  • टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज सपना सिनेमा रोड स्थित शोरूम में गुरुवार की रात घटी घटना
  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की कहीं जा रही बात, आठ से दस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान

आरा। शहर स्थित टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज इलाके में स्थित सपना सिनेमा के समीप मेघदूत इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में गुरुवार की रात लगी भीषण आग। बीती रात अज्ञात कारणों से शोरूम के फर्स्ट फ्लोर पर अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखे फ्रिज, एसी और कूलर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई। शहर के व्यस्त इलाके में स्थित इस शोरूम में हुई इस घटना ने व्यवसायियों के बीच सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Meghdoot Ara : शोरूम के प्रोपराइटर शेखर गुप्ता ने बताया, लाखों की संपत्ति का नुकसान

इधर, घटना के संबंध में शोरूम के प्रोपराइटर शेखर गुप्ता ने बताया कि वे गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी दुकान सुरक्षित बंद कर घर चले गए थे। किसी को भी आग लगने की भनक नहीं लग पाई। शुक्रवार की सुबह जब शोरूम का स्टाफ करीब साढ़े नौ बजे दुकान खोलने पहुंचा, तो शटर उठाते ही अंदर से काला धुआं निकलता देख वह दंग रह गया। भीतर का नजारा भयावह था, जहां रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल चुका था।

सूचना मिलते ही प्रोपराइटर शेखर गुप्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग शोरूम के फर्स्ट फ्लोर पर लगी थी, जो बाद में स्वतः ही बुझ गई। प्रारंभिक जांच और स्थिति को देखते हुए उन्होंने आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट को बताया है। इस भीषण अग्निकांड में प्रोपराइटर के अनुसार लगभग आठ से दस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय टाउन थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने प्रोपराइटर शेखर गुप्ता से मिलकर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है ताकि अग्निकांड के कारणों की पुष्टि की जा सके।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular