Suditi Bhushan: भोजपुर के सदर प्रखंड के बड़का डुमरा गांव निवासी सुदिति भूषण ने 70 वीं बीपीएससी की परीक्षा में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है।
- हाइलाइट: Suditi Bhushan Barka Dumra
- 19 जून को थी शादी, 20 जून को रिजल्ट आने के बाद हुई दोगुनी खुशी
- 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में लहराया अपनी सफलता का परचम
- सुदिति भूषण की बड़ी बहन मेधा भूषण एवं बहनोई 2019 बैच के है आईपीएस अधिकारी
- छोटा भाई सत्यम भूषण श्रीवास्तव बीएचयू से कर रहा एमबीबीएस
आरा। भोजपुर के सदर प्रखंड के बड़का डुमरा गांव निवासी सुदिति भूषण ने 70 वीं बीपीएससी की परीक्षा में अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। उसने राज्य कर आयुक्त का पद हासिल किया है। 19 जून को ही सुदिति की शादी थी 20 जून को रिजल्ट आने के बाद उसकी खुशी दोगुनी हो गई।
Suditi Bhushan: 64वीं बीपीएससी की परीक्षा में 486 रैंक लाकर सीओ
सुदिति के पति सौरभ श्रीवास्तव यूपी के गोरखपुर निवासी एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट हैं। यह सफलता उसे दूसरे प्रयास में मिली। उसने पहली बार 64वीं बीपीएससी की परीक्षा में 486 रैंक लाकर सीओ का पद प्राप्त किया था। वह बडका डुमरा गांव निवासी स्व. रमेश प्रसाद की पौत्री तथा आरा शहर के रामगढ़िया निवासी स्व. अमरनाथ श्रीवास्तव की नतिनी है।
सुदिति (माही) की स्कूली शिक्षा पटना के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तथा पटना वीमेंस कॉलेज से हुई है, उसने भूगोल आनर्स से स्नातक किया है। सुदिति के पिता डॉ. कृष्ण भूषण प्रसाद भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर अधिकारी तथा माता डाॅ. निभा श्रीवास्तव आकाशवाणी पटना में उद्घोषिका है।
बड़ी बहन मेधा भूषण तथा बहनोई 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी
सुदिति की बड़ी बहन मेधा भूषण तथा बहनोई 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उसका छोटा भाई सत्यम भूषण श्रीवास्तव बीएचयू से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। सुदिति भूषण के इस सफलता पर शशि भूषण प्रसाद, मणिभूषण प्रसाद, रंजन भूषण प्रसाद, पत्रकार डाॅ. कृष्ण कुमार समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।


