Bilauti Encounter FIR: जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा, शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिस कर्मी बने आरोपित
- हाइलाइट: Bilauti Encounter FIR
- घटना के छठे दिन पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
- मृतक भरत भूषण तिवारी की माता के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
आरा। बहुचर्चित बिलौटी एनकाउंटर में शामिल पुलिस अफसरों पर आखिरकार एफआईआर दर्ज हो गया। इस मामले में जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार समेत अन्य पुलिस अफसर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक भारत भूषण तिवारी की माता के लिखित आवेदन के आधार पर खाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार की शाम प्रेस नोट जारी कर दी गई।
मुठभेड़ से संबंधित घटना के संदर्भ में मृतक भरत भूषण तिवारी की माता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शाहपुर थाना कांड संख्या-178/26, 22 जून 2026 दर्ज किया गया है। उक्त कांड में राजेश शर्मा (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर), तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार सहित अन्य सहयोगी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Bilauti Encounter FIR : 17 जून को बिलौटी में भारत भूषण की हत्या
बता दें की 17 जून को बिलौटी में भारत भूषण की एनकाउंटर के बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी। लोगों ने आरोप लगाया था कि भारत भूषण तिवारी द्वारा सरेंडर करने व हथियार फेंकने के बाद पुलिस ने उसकी गोली मारकर हत्या की है। परिजनों का आरोप था कि उसे पकड़कर काफी करीब से चार गोलियां मारी गई है। इसकी पुष्टि सदर अस्पताल के चिकित्सक ने भी की थी।
एनकाउंटर से आक्रोशित ग्रामीणों ने 18 जून को जमकर बवाल किया था। आरा-बक्सर फोरलेन को करीब 6 घंटे तक जाम कर दिया था। पुलिस को लाठियां बांधनी पड़ी थी इस दौरान सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी। तब जाकरघटना के छठे दिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया गया।





