Nand Kishore Prasad: भाकपा (माले) के पूर्व राज्य सचिव और लंबे समय तक पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य रहे नंदकिशोर प्रसाद उर्फ जमुना जी के लिए आरा शहर के बंधन टोला में श्रद्वांजंलि सभा का आयोजन किया गया।
- हाइलाइट: Nand Kishore Prasad
- सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,भाकपा-माले के कई वरिष्ठ नेता, परिवारजनों समेत अन्य लोगो ने दी श्रद्धांजलि
आरा। भाकपा (माले) के पूर्व राज्य सचिव और लंबे समय तक पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य रहे नंदकिशोर प्रसाद उर्फ जमुना जी के श्राद्धकर्म के मौके पर मंगलवार को शहर के बंधन टोला में श्रद्वांजंलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में आरा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाएं कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Nand Kishore Prasad : भोजपुर में पार्टी के शुरुआती नेताओं में एक थे।
वक्ताओं ने कहा कि नन्द किशोर प्रसाद उर्फ जमुना जी ने अपना पूरा जीवन मेहनतकश जनता, गरीबों, किसानों और मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। वे भोजपुर में पार्टी के शुरुआती नेताओं में एक थे। बिहार में पार्टी निर्माण और विस्तार के प्रमुख स्तंभों में से एक रहे।
अपनी सादगी,वैचारिक प्रतिबद्धता,संगठन क्षमता और जनपक्षधरता के कारण वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच अत्यंत सम्मानित थे। उनका निधन न केवल भाकपा (माले) बल्कि पूरे लोकतांत्रिक और जनवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धाजंलि अर्पित करने वाले में भाकपा (माले) के राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य, पोलित ब्यूरो सदस्य अमर जी,एमएलसी शशि यादव,आरा सांसद सुदामा प्रसाद, काराकाट विधायक अरुण सिंह, डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ.अजीत कुशवाहा,अगिआंव के पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन, केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह भोजपुर जिला सचिव अभ्युदय, पोलित ब्यूरो सदस्य मीना तिवारी, केन्द्रीय कमेटी सदस्य सह रोहतास सचिव जवाहर लाल सिंह।
राज्य कमिटी सदस्य मनोहर, केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव, राज्य कमेटी सदस्य मनोहर सिंह, किसान नेता,उमेश सिंह, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, नगर सचिव सुधीर सिंह,जिला कमेटी सदस्य दीना जी, ऐपवा नेत्री शोभा मंडल, इंदू सिंह, कलावती देवी, वरिष्ठ माले नेत्री नीरा जी,आइसा नेता शब्बीर कुमार डॉ. बी.के.प्रसाद, डॉ. बी.के.शुक्ला, डॉ.कन्हैया सिंह, डॉ. जीवेश कुमार, डाॅ.नवीन सिंह, डॉ.राजीव, रजनीश कुमार, कृष्ण कुमार (पत्रकार), राजेश्वर लाल, अमन कुमार, सर्वेश कुमार, सौरभ कुमार, नीतीन समेत अन्य लोग मौजूद थे!





