Homeबिहारआराआरा: कर्बला के शहीदों के नाम निकाला गया मातमी "मेहदी का जुलूस"

आरा: कर्बला के शहीदों के नाम निकाला गया मातमी “मेहदी का जुलूस”

Mehdi Procession: आरा शहर के महादेवा महाजन टोली नंबर -1 स्थित डिप्टी शेर अली के इमामबाड़ा में मंगलवार को मुहर्रम की 7 तारीख को कर्बला के शहीदों के नाम का मातमी जुलूस “मेहदी का जुलूस” निकाला गया। यह जुलूस स्व:अहमद हुसैन की तरफ से शहर में निकाला गया। जुलूस शहर के महादेवा रोड से निकल कर धर्मन चौक, गोपाली चौक, शीशमहल चौक, सिंडिकेट इमामबाडा, बिचली रोड होते हुए वापस धर्मन चौक, महादेवा रोड स्थित डिप्टी शेर अली के इमामबाड़ा में जाकर समाप्त हुआ।

जुलूस निकलने की परम्परा लगभग 200 वर्ष पुरानी है। इसमें कर्बला मे हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के साथ ही विशेष रूप से हज़रत क़ासिम (अ•) की याद मे निकलता है, जिनकी शहादत इस बेदर्दी से हुई कि उनकी लाश को टुकड़ों मे कर दिया, कि इमाम हुसैन उनकी लाश के टुकड़ों को एक चादर मे समेटकर ख़ैमे मे लाए और सबने ऊनकी शहादत पर विलाप किया।

Mehdi Procession : कर्बला के शहीदों की याद

जुलूस मे कर्बला के शहीदों की याद मे नौहा पढ़ा जाता है और मातम किया जाता है। शिया समाज के लोग विशेषकर आज हरा वस्त्र पहनकर इस शोकपूर्ण घटना की याद में मातम, नौहा करते हुए शोक मनाते है। और सभी समुदाय के लोग भी इस शोकपूर्ण घटना की याद में जुलूस के साथ शामिल रहते हुए अपना भरपूर सहयोग करते हैं।

जुलूस मे सैयद आबिद बिलग्रामी, सैयद काज़िम हुसैन, प्रो. सैयद एजाज़ हुसैन, सैयद आबिद हुसैन, सैयद शब्बीर हसन, सैयद अक़ील हैदर, क़मर हैदर, डा. कौनैन रजा, सैयद वारिस बिलग्रामी, यावर हुसैन, शादाब हुसैन, फ़राज़ हुसैन, लड्डन अंसारी आदि अनेक लोग शामिल थे। जुलूस में गुड्डू अंसारी, ऊमा शंकर ओझा (समाजिक कार्यकर्ता), अमित रंजन (अधिवक्ता), अंजनी सिन्हा, बीर बहादुर आदि सभी धर्म के लोगों का इसके संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular