Homeफिल्मवीडियो फुटेज से ये साफ हत्या है, दोषियों को मिले सजा- रितेश...

वीडियो फुटेज से ये साफ हत्या है, दोषियों को मिले सजा- रितेश पाण्डेय

Ritesh Pandey Bilauti: भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय गायक, अभिनेता रितेश पाण्डेय ने कहा निहत्थे होने के बावजूद भरत भूषण तिवारी को मारा गया।

  • हाइलाइट: Ritesh Pandey Bilauti
  • बोले: हम उन्हे शहीद भरत भूषण तिवारी कहेंगे।

आरा। भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय गायक, अभिनेता रितेश पाण्डेय ने शुक्रवार को बिलौटी पहुंचकर भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। रितेश का कहना है कि शहीद भरत भूषण तिवारी समाज के उन वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज थे, जो खुद अपनी बात रखने में सक्षम नहीं थे। उनके लिए लड़ते हुए उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी, इसलिए हम उन्हे शहीद भरत भूषण तिवारी कहेंगे।

इस मुलाकात के दौरान रितेश पाण्डेय ने काफी भावुक होते हुए कहा कि परिवार की स्थिति देखकर मन ग्लानि से भर आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव योगदान देकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। परिवार की सबसे प्रमुख मांग शहीद भरत भूषण तिवारी की मौत की सीबीआई जांच की है। रितेश ने सरकार से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार की इस मांग को गंभीरता से लिया जाए ताकि सच सबके सामने आ सके।

Ritesh Pandey Bilauti : भरत भूषण तिवारी की हत्या हुई

मुलाकात के दौरान यह बात भी सामने आई कि मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं। रितेश ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि मामला पूरी तरह से स्पष्ट है और कई वीडियो फुटेज में यह साफ देखा जा सकता है कि निहत्थे होने के बावजूद भरत भूषण तिवारी पर हमला किया गया।

जब उनसे जांच एजेंसियों पर भरोसे के बारे में पूछा गया, तो रितेश ने कहा कि हम सभी को भारत के संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि जिन अधिकारियों पर परिवार खुद गंभीर आरोप लगा रहा है, वे ही जांच टीम में शामिल रहेंगे, तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना बेमानी है। इसलिए, पारदर्शी जांच के लिए सीबीआई का दखल अनिवार्य है।

रितेश ने भोजपुरी जगत के अन्य कलाकारों से भी अपील की है कि वे आगे आएं और परिवार का समर्थन करें। पवार स्टार पवन सिंह का जिला है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी घटना है जहां गलत के खिलाफ सबको एकजुट होना चाहिए। दोषियों को सजा मिलना जरूरी है और न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहना चाहिए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular